फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: देवउठनी एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, बजेगी शहनाई

विज्ञापन
शाहजहांपुर में फ्रिज की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली के बाद एक नवंबर से देवप्रबोधिनी (देवउठनी) एकादशी से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। नवंबर में 11 व दिसंबर में चार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है। शादियों के लिए बाजार सज गया है। कारों और बाइकों की बुकिंग के साथ कपड़ाें की खरीदारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जून महीने से बंद शादियों का सिलसिला एक नवंबर से प्रारंभ हो जाएगा। एक व दो नवंबर को अबूझ मुहूर्त में विवाह होंगे। उसके बाद शादियां 18 नवंबर से शुरू होंगी। दूसरी ओर मुस्लिम शादियां भी शुरू हो गईं हैं। सहालग के सीजन को देखते हुए बाजार सज गया है। उपहार में दिए जाने वाले सामान की बिक्री शुरू हो गई है।
इलेक्ट्रानिक सामान की बिक्री शुरू हो गई है। व्यापारी उमेश चंद्र पाठक बताते हैं कि इस बार शादी में उपहार स्वरूप कूलर के बजाय लोग एसी दे रहे हैं। इसके अलावा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एलईडी आदि की बिक्री भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर कपड़ों का बाजार भी गर्म हो गया है। सिल्क का लहंगा काफी पसंद किया जा रहा है। एक दुकान के स्वामी पूरन सिंह ने बताया कि 16 से 20 कलियों वाला लहंगा दस से 20 हजार रुपये तक का है। इसी तरह जयपुर, कोलकता, सूरत की डिजाइनर और इम्ब्राडरी वाली साड़ियां काफी पसंद की जा रही है। शरारे, गरारे आदि भी महिलाएं खरीद रही हैं।




देवउठनी एकादशी कल
श्री रुद्र बाला जी धाम के पुजारी केके शुक्ला ने बताया कि एक नवंबर को हरि प्रबोधिनी एकादशी है। तुलसी शालिग्राम विवाह के साथ ही विवाह आदि कार्य संपन्न होंगे। 31 अक्तूबर की मध्य रात्रि के बाद 4:02 मिनट से एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। ये शनिवार की रात 2:57 तक रहेगी। अखिल सृष्टि के पालनहार श्रीहरि विष्णु का विधिवत पूजन कर उनको योग निद्रा से जगाया जाएगा। इस बार भद्रा दिन में 3:30 बजे से लग रही है। इसलिए 3:30 से पहले ही गन्ने का पूजन कर उसका सेवन किया जाए।


शादियों के मुहूर्त

नवंबर महीने में एक व दो, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 व 30 नवंबर को शादियों के मुहूर्त हैं। इसी तरह दिसंबर महीने में एक, चार, पांच व छह को शादियों का मुहूर्त हैं।

शाहजहांपुर में फ्रिज की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें