फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिज्ञासा व आकांक्षा का राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सुदामा प्रसाद कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: स्क - फोटो : credit
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डाॅ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा जिज्ञासा कश्यप व सातवीं की छात्रा आकांक्षा कश्यप का चयन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में हो गया है। इसी तरह कक्षा आठ के छात्र अनंत शर्मा का शतरंज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। बुधवार को छात्र-छात्राओं ने एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात की। एसपी ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर केवल विद्यालय ही नहीं, अपितु पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रधानाचार्य डाॅ. राखी मिश्रा, प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा ने उत्साह बढ़ाया। टीम कोच प्राची त्रिवेदी व टीम मैनेजर मनीषा दुबे भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें