फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खुटार में स्कूल की भूमि पर कब्जे का प्रयास

Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में प्रा​थमिक स्कूल के पास  से ईंट भरवाते नगर पंचायतकर्मी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
खुटार। मुख्य मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्कूल नंबर एक की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। शिक्षक की शिकायत के बाद नगर पंचायत कर्मियों ने काम रुकवाया। वहां पड़ीं ईंटें और निर्माण सामग्री उठा ले गए।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक आरडी तिवारी ने बताया कि नगर का एक व्यक्ति स्कूल की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से जेसीबी से नींव खुदवा रहा है और निर्माण सामग्री मंगवा ली है। प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों को भी कब्जे की सूचना दी। सूचना पाकर नगर पंचायतकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कब्जा करने वाले मौके से भाग निकले।
पुलिस ने नगर पंचायत से जेसीबी मशीन मंगवाकर मौके पर लाई गईं ईंट को ट्रैक्टर-ट्राॅली से नगर पंचायत कार्यालय में भेज दिया। नगर पंचायत लिपिक अनिल सिंह ने ईंट भरवाने की पुष्टि की है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्राथमिक स्कूल का चयन पीएमश्री योजना के तहत हुआ है। डीएम की ओर से स्कूल का कायाकल्प और बड़ा गेट लगाने का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन

26 अप्रैल की शाम को नगर का ही एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहा था। रविवार सुबह को इसकी जानकारी हो पाई तो वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रधानाचार्य ने नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर स्कूल का गेट लगना है। कब्जा करने वाले जिला पंचायत से जगह आवंटन की बात कह रहे हैं। नगर पंचायतकर्मी निर्माण सामग्री भरवा ले गए हैं। ईओ सतेंद्रप्रकाश ने बताया कि जानकारी मिली थी। जांच की गई है। ईंट आदि भरवा लिए जाने की जानकारी नहीं है।



जिला पंचायत बता रही जमीन को अपना
-जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि प्राथमिक स्कूल से संबद्ध भूमि जो जिला पंचायत के स्वामित्व में है। जमीन पर जिला पंचायत की ओर से दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। जिला पंचायत को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य एक अतिरिक्त निकासी गेट बनवाना चाहते हैं। मेन रोड की ओर गेट बनने से बच्चों को जान का खतरा रहेगा। उन्होंने एसडीएम से कार्य रुकवाने की मांग की है।

जब दुकानें बनना प्रस्तावित तो ठेकेदार क्यों कर रहा कब्जा?
जिस व्यक्ति पर स्कूल भूमि पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप है कि वह पहले भाजपा में नेता था और अब ठेकेदारी कर रहा है। जिला पंचायत की मानें तो स्कूल के पास की भूमि पर जिला पंचायत दुकानें बनाना चाहता है, लेकिन सवाल है कि ठेकेदार को जमीन कब्जाने की इजाजत किसने दी? ठेकेदार के जमीन कब्जाने के प्रयास में जिला पंचायत की ओर से तहरीर क्यों नहीं दी गई है? इस मामले में जानकारी के लिए एसडीएम चित्रा निर्वाल को दो बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें