पांच हजार रुपये छीने, पीटा भी
आरोप है कि तमंचे की बट से उनके सिर पर प्रहार किया। उनके पांच हजार रुपये छीन लिए। कस्बा की मुख्य बाजार से तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ा दी। खतरा भांपकर विपिन ने स्टेयरिंग में पैर फंसा दिया। इससे कार अनियंत्रित होकर चंपतपुर के राजेंद्र वर्मा के मकान से टकरा गई। इसके बाद वह कार से उतरकर भागा और एक मकान में घुस गया।
शोर-शराबा होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने कार सवारों की तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें एक युवक हरदोई जिले के शाहबाद का रहने वाला है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामले में देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
मारपीट या अपहरण, पुलिस कर रही जांच
पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस प्रथमदृष्टया मारपीट मान रही है। ईको के कार चालक से पूछताछ की जा रही है। उसके शामिल होने पर पुलिस अपहरण की घटना मानकर कार्रवाई कर सकती है। चालक के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने बताया कि मामले में चालक समेत अन्य से पूछताछ की जा रही है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।