फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जमीन के विवाद में युवक को जलाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
आग से जला हाथ दिखाते जंगलपुर गांव के अशोक। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश में दो लोगों ने झोंपड़ी में आग लगा दी। इससे उसमें सो रहे गांव जंगलपुर के अशोक कुमार झुलस गए। उन्होंने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के एक व्यक्ति से उनकी रंजिश चल रही है। विपक्षी उनको कई बार गांव से भगाने और जमीन पर कब्जा करने की धमकी दे चुका है। विपक्षी ने अपने सहयोगियों से शनिवार रात उनकी झोंपड़ी में आग लगवा दी। वह झोपड़ी में सो रहे थे। वह भी जल गए। किसी तरह झोंपड़ी से निकलकर खुद को बचाया।
शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने दो लोगों को भागते देखा है। परिजनों ने लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें