पुवायां। गांव सकरापुर के प्रधान मालूक सलमानी ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, पीटने, धमकी देने जान से माने की नियत से हमला करने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रधान ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव में फकीरे के मकान से मुंशी के मकान तक इंटरलाकिंग मार्ग निर्माण का काम चल रहा था। मासूक के दरवाजे पर इंटरलाकिंग काम शुरू हुआ तो मंसूर, मासूक, तौशीब खां, मुशाहिद खां, शहवाज खां ने श्रमिकों को काम करने से रोक दिया। जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और काम चालू करने को कहा तो आरोपी सड़क को पतला करने को कहने लगे और जबरन सड़क को पतला करवा दिया।
इसी रंजिश में नौ दिसंबर को आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों के पास गड़ासा और बांका आदि भी थे। आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे। शोर सुनकर गांव के अजमल बेग और अन्य लोगों ने आकर बचाया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।