फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, भटके लोग

विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश न होने पर पसरा सन्नाटा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते नकदी के लिए लोगों को पूरी तरह एटीएम के भरोसे रहना पड़ा। हड़ताल के पहले दिन ही शहर के अधिकतर बैंकों के एटीएम खाली हो गए। बैंकों की हड़ताल और एटीएम में नकदी न मिलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे एसबीआई की टाउनहाल शाखा के गेट पर ताला पड़ा हुआ था, तो पास ही स्थित एटीएम खाली मिला। रुपये निकालने पहुंचे लोगों ने बताया कि एटीएम में नकदी ही नहीं है। एटीमए में कार्ड लगाने के बाद पूरी प्रक्रिया करने पर सिर्फ खाली पर्ची निकल कर आ रही है।
सेठ इंक्लेव में स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम का शटर ही गिरा हुआ मिला। बैंक के गार्ड ने बताया कि एटीएम का पट्टा खराब हो गया है, जिसकी वजह से काम ही नहीं कर रहा। एटीएम को खराब हुए तीन से चार दिन हो गए है। अभी दो दिन हड़ताल है। ऐसे में मशीन ठीक होना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

सेठ इंक्लेव में ही बनी बीओबी की लॉबी में लगी मशीनें भी रुपये निकलने पहुंचने वालों को चिढ़ाती रहीं। लॉबी में लगीं एक निकासी व दूसरी जमा करने की मशीन खराब मिलीं। जिसकी वजह से कोई न तो रुपये निकाल सका और न ही जमा कर पाया। लोगों को बगैर नकदी के ही वापस जाना पड़ा।
टाउनहाल रोड स्थित एसबीआई की लॉबी में लगी तीन मशीनों में एक ही चल चली थी। जिससे नकदी निकालने वालों की लाइन लगी रही। लाइन में लगे रामऔतार ने बताया कि वह कई एटीएम पर घूमकर यहां आए हैं। अब अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, बस किसी तरह से रुपये मिल जाएं।
एटीएम में नकदी के लिए पहले ही निर्देशित कर दिया गया था। एजेंसी के माध्यम से नकदी डाली भी जा रही है। जहां एटीएम खाली हो गए हैं, उनमें नकदी डलवा दी जाएगी। खराब पड़ी मशीनों को भी ठीक कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। - चंद्रशेखर जोशी, अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें