ददरौल विधानसभा क्षेत्र में लगे सपा के सदस्यता कैंप
समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सोमवार को ददरौल विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सदस्यता शिविर लगाए गए। इस दौरान बसपा नेता अतीक शाह ने कई समर्थकाें के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान प्रभारी दिनेश सिंह ने पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और जिलाध्यक्ष तनवीर खां के साथ कांट, मदनापुर, दिलावरपुर और सिसौआ में लगे सदस्यता कैंपों का निरीक्षण किया। सदस्यता अभियान प्रभारी ने कहा कि जितने कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ेंगे, उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा। राममूर्ति ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है जबकि समाजवादी पार्टी समाज के हर वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि कार्यकर्ता मायूस न होें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अगली बार सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटें। जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में संजीव सिंह, गौरव सिंह, मंगू मिश्रा, यूनुस खां, गजेंद्र सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, अनिल वर्मा, सुमित यादव, रिजवान अली, सुखवीर सिंह यादव, आशीष दीक्षित आदि मौजूद रहे।