फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आशाओं ने खिरनीबाग में दिया धरना, एसपी सिटी के सामने रखा पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भुगतान को लेकर उपजे विवाद के मद्देनजर आशा वर्कर ने बृहस्पतिवार को जीआईसी के खेल मैदान पर धरना दिया। इस बीच एसपी सिटी से मिलकर भुगतान की सूचियां उपलब्ध कराईं। शुक्रवार को आशा वर्कर डीएम से मिलकर पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन

भावलखेड़ा की आशा वर्कर्स के भुगतान का मुद्दा वित्त मंत्री के सामने उठने के बाद तूल पकड़ गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य बजट समेत दो सूचियां आशा वर्कर को उपलब्ध कराईं गईं। आशा वर्कर ने मिलान करने के बाद सूचियों को दुरुस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को आशा वर्कर जीआईसी के खेल मैदान पर एकत्र हुईं और धरना दिया।
दोपहर में शिष्टमंडल ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्हें बताया कि भावलखेड़ा के बीसीपीएम के पास सारी सूचियां हैं। उन्हें सूचियां देकर गुमराह किया जा रहा है। लंबित में आधा भुगतान भी नहीं मिला है। आशा वर्कर सुनीता त्रिपाठी, रवींद्रा, रीता, शकुंतला, मीरा देवी ने अपना पक्ष रखा। अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को डीएम से मिलकर भुगतान की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


वीरेंद्र शर्मा संभालेंगे मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएमओ कार्यालय के मीडिया प्रभारी पद से सुदीप शुक्ला को सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने हटा दिया है। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी दी है। वीरेंद्र शर्मा पूर्व में भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जबरन हस्ताक्षर कराने का आरोप

आशा संगठन की अध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि भावलखेड़ा में कुछ अधिकारी व कर्मचारी आशा वर्कर व संगिनी को बुलाकर जबरन हस्ताक्षर करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक पूरा भुगतान नहीं होगा, आशा वर्कर हस्ताक्षर नहीं करेंगी। बताया कि फाइलेरिया का वर्ष 2022 से 2025, पोलियो का फरवरी से अब तक, कुष्ठ खोजी अभियान का वर्ष 2024 का बकाया है।
विज्ञापन


आशा वर्कर का भुगतान प्रक्रिया में है। कुछ का भुगतान नहीं हुआ। कई के खाते गलत थे, जिन्हें सही कराया जा रहा है। सोमवार से मंगलवार तक भुगतान हो जाएगा।
- डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें