फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जहर से आशा कार्यकर्ता की मौत, मायके वालों ने लगाया संतान न होने पर हत्या का आरोप

Mon, 01 Apr 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गांव मनुआवारी में आशा कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जहर खाने से हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मनुआवारी निवासी रूपराम की 30 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी की मौत हो गई। सावित्री आशा कार्यकर्ता थी। पुलिस के अनुसार, जहर खाने के चलते हालात बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पिता ने दहेज में तीन लाख रुपये मांगने व बच्चे न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बंडा थाना क्षेत्र के गांव इंदलपुर निवासी रामकृष्ण ने बेटी सावित्री का विवाह करीब 12 साल पहले रूपराम से किया था। पिता के मुताबिक शादी में क्षमता के अनुसार खर्च किया, लेकिन बेटी के ससुराल वाले खुश नहीं थे। सावित्री के संतान नहीं होने के चलते भी परिवार में कलह रहती थी। 

रात में खाया था जहर 
पुलिस के अनुसार, रविवार रात सावित्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। वहां भी सुधार न होने पर परिजन घर ले आए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


मृतका के पिता रामकृष्ण ने आरोप लगाया कि दामाद रूपराम कारोबार करने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। दो साल पहले विवाद होने पर थाने में राजीनामा भी हुआ था। रुपये नहीं देने व बच्चे नहीं होने के कारण ससुराली प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी की हत्या कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने मौखिक तौर पर जानकारी दी है। महिला ने जहर खाया था। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें