फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार्डियोजेनिक शॉक के कारण हुई थी अरवेश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव भम्मापुर निवासी बंडा में आउटसोर्सिंग कंपनी की ओर से चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत अरवेश कुमार (25) की मौत कार्डियोजेनिक शॉक (हार्ट फेल) होने के कारण हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अरवेश कुमार 13 जनवरी को बाइक से नगर पंचायत बंडा में ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी पता नही चलने पर भाई सुनील कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
16 जनवरी को अरवेश कुमार का शव गांव संजयनगर के पास राजकीय कृषि फार्म में मिला था। भाई सुनील ने हत्या का आरोप लगाया था। शव शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम के बाद लाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने बताया कि कार्डियोजेनिक शॉक यानी हार्ट फेल होने से खून की सप्लाई रुक जाने से मौत हुई है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अरवेश की मौत कार्डियोजेनिक शॉक के कारण होना बताया गया है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमॉर्टम में मिली दस मामूली चोटें
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था तो शव पर चोटें मिलने का कोई जिक्र नहीं किया गया था। पोस्टमॉर्टम में अरवेश के शरीर पर दस खरोंचों जैसी मामूली चोटे पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, नगर पंचायत बंडा के कार्यालय पर टीम जांच के लिए गई थी। पता चला है कि अरवेश छह जनवरी से ड्यूटी पर नहीं गए थे। इसके बारे में भी जांच की जा रही है कि अरवेश किसके साथ उठते-बैठते थे।

भाई का आरोप-दबाव बनाकर कराया अंतिम संस्कार
अरवेश के भाई सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव शनिवार को घर लाया गया। वह लोग आज अंतिम संस्कार नहीं करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने दबाव बनाकर सूरज डूबने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराने का आरोप निराधार है।

बाइक का नहीं लगा सुराग
अरवेश कुमार का शव गांव संजयनगर के पास राजकीय फार्म में पड़ा मिला था, लेकिन उनकी बाइक गायब है। अरवेश की जेब से रुपये भी गायब मिले हैं और स्वेटर, जूते आदि भी शव से काफी दूर मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। भाई सुनील का आरोप है कि अरवेश की हत्या उसके साथ शराब पीने वाले लोगों ने की है।
विज्ञापन



अरवेश की मौत के मामले में तीन टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें