फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला परिचालकों के आपस में भिड़ने पर एआरएम ने लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर दो महिला परिचालकों के बीच ड्यूटी को लेकर मारपीट होने पर एआरएम ने उन पर जुर्माना लगाया है। संविदा चालक के एक महिला परिचालक का साथ देने पर उस पर भी जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

17 जून की शाम सात बजे महिला संविदा परिचालक टाइम ऑफिस पहुंची तो वहां ड्यूटी को लेकर दूसरी महिला परिचालक से विवाद हो गया। देखते-देखते दोनों में मारपीट हो गई। झगड़े में संविदा चालक अरविंद ने प्रतिमा देवी का पक्ष लेकर हस्तक्षेप किया। इस मामले में शिकायत एआरएम के पास पहुंची।
एआरएम ने मारपीट होने पर परिचालक वंदना, प्रतिमा देवी व संविदा चालक अरविंद से लिखित जवाब मांगा। तीनों के कोई उत्तर नहीं देने पर निगम ने उन्हें दोषी माना। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि तीनों को कड़ी चेतावनी देने के साथ ही देयकों से दंड स्वरूप पांच-पांच सौ रुपये की कटौती की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें