फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वीकृति मिली पर धन नहीं, अब 11 करोड़ बढ़ गई अनुमानित लागत

Mon, 23 Dec 2024 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यू सिटी ककरा में अर्बन हॉट एंड प्लाजा के निर्माण को स्वीकृति तो मिली पर धन नहीं। इससे काम लटका रहा। काफी समय बीतने के बाद नगर निगम ने दोबारा कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी, लेकिन अब अनुमानित लागत में लगभग 11 करोड़ 41 लाख 35 हजार रुपये का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत इसके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें पूर्व अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये थी। इसको स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू हो नहीं हो सका। अब दोबारा से इसका प्रस्ताव भेजा गया तो कार्य की कुल लागत 21 करोड़ 41 लाख 35 हजार रुपये हो गई है। एनएच-24 से पाकड़ चौकी के निकट अग्रसेन चौराहे तक सड़क निर्माण परियोजना की लागत में इजाफा हुआ है। पहले जहां इसमें नौ करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए जाने थे। अब 22 करोड़ 39 लाख 86 हजार रुपये की जरूरत होगी। इसकी कार्ययोजना भी दोबारा से शासन को भेजी गई है। इसको स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू करवाया जाएगा।

महानगर में 33.15 करोड़ से स्थापित होंगी 11 परियोजनाएं

नगर निगम की ओर से राज्य स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत 33.15 करोड़ रुपये से 11 परियोजनाओं को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई है। हालांकि, इनको स्वीकृति कब तक मिलेगी, इसका अभी कोई अंदाजा नहीं है।
विज्ञापन

गांधी भवन सभागार का पुनरोद्धार करने के लिए पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो करोड़ रुपये से एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा। तिलक पार्क में मिरर मेज यानी भूलभुलैया बनाई जाएगी। इसको स्थापित कराने में दो करोड़ रुपये लागत आएगी। कलक्ट्रेट में फसाड लाइटिंग के लिए चार करोड़, शहीद उद्यान में साउंड सिस्टम के लिए 50 लाख, हनुमतधाम पर फसाड लाइटिंग व लेजर शो को शुरू करवाने में एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


तिराहे-चौराहों का होगा सुंदरीकरण
शहर के तिराहे-चौराहों का सुंदरीकरण करने के साथ ही स्मार्ट लाइटिंग भी की जाएगी। सुंदरीकरण में साढ़े पांच करोड़ रुपये और स्मार्ट लाइटिंग में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अजीजगंज श्मशान घाट से जिला अस्पताल के पीछे होते हुए एनएच 24 तक ढाई किलोमीटर की सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसमें 8.20 करोड़ रुपये, अंटा चौराहा से देवी प्रसाद इंटर कॉलेज तक सड़क का ब्लैक टॉप व जीर्णोद्धार करने को 1.80 करोड़, महानगर में मुख्य मार्गों, बाजारों में स्टील रेलिंग, ग्रिल लगाने का कार्य कराए जाने के लिए 2.15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

-

33.15 करोड़ रुपये की कार्ययोजना में कुल 11 कार्य प्रस्तावित हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पूर्व प्रेषित कार्ययोजना में अर्बन हॉट एंड प्लाजा व एनएच-24 से पाकड़ चौकी निकट अग्रसेन चौराहे तक सड़क निर्माण परियोजना शामिल है। इनके लिए पूर्व में अनुमानित लागत में वृद्धि हुई है। वर्तमान में वास्तविक लागत के साथ कार्ययोजना भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें