फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर खुशहाली की कामना की

विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भाई के माथे पर रोली का तिलक और सुखद भविष्य की कामना। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का यही अपनापन बुधवार को भाई दूज पर जिलेभर में नजर आया। बहनों ने परंपरागत विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी उपहार भेंट कर बहनों के प्रति अपना स्नेह जताया।
विज्ञापन

भाईदूज के लिए बहनों ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा की थालियां सजीं। कहीं आंगन में रंगोली बनाई गई तो कहीं पकवान और मिठाइयां तैयार की गईं। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी मंगलकामना की।
भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर रिश्ते की मिठास बढ़ाई। दूसरे शहरों में रहने वाले भाई भी पर्व मनाने के लिए घर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिलकर खुशियां साझा कीं। बाजारों में भी मिठाई और उपहारों की दुकानों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन


कारागार में मुलाकात के दौरान भावुक हुईं बहनें
भाईदूज का उल्लास जिला कारागार में भी दिखाई दिया। बंदी भाइयों को तिलक लगाने और उनसे मिलने के लिए बहनें पहुंचीं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। लंबे समय बाद भाइयों से मुलाकात कर कई बहनें भावुक हो उठीं। किसी ने भाई की कुशलक्षेम पूछा तो किसी ने जल्द घर लौटने की कामना की। जेल प्रशासन की ओर से सुबह नौ बजे से ही मुलाकात के लिए व्यवस्था की गई थी। बहनों ने लाइन लगाकर कारागार के अंदर प्रवेश किया। अंदर खुले स्थान पर भाईदूज के लिए इंतजाम किए गए थे। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाया तो उनकी आंखों से आंसू छलछला आए। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि शाम तक 835 बहनाें ने 518 भाइयों से मुलाकात की थी।

गौतम मौर्य की बहन से विधायक ने भाई दूज पर कराया तिलक
कांट। भाई दूज पर ददरौल से भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मोहल्ला कमलनयनपुर पहुंचकर स्व. गौतम मौर्य की छोटी बहन दीक्षा मौर्य के साथ पर्व मनाया। उन्होंने परिवार से किया अपना वादा निभाते हुए दीक्षा को भाई का स्नेह और आशीर्वाद दिया।
31 जुलाई की रात गौतम मौर्य की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर अली, उसके पिता लियाकत, सगे भाई नदीम और चचेरे भाई राजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गौतम मौर्य की हत्या के बाद परिवार दुख में था। उस समय विधायक ने दीक्षा का भाई बनकर जीवनभर साथ निभाने का भरोसा दिया था। रक्षाबंधन पर भी वह परिवार के बीच पहुंचे थे। विधायक ने बताया कि बुधवार को भाई दूज पर पहुंचकर उन्होंने एक बार फिर अपना वादा निभाया है। वह हर प्रकार से परिवार के साथ खड़े हैं। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

सदर बाजार क्षेत्र में अव्यान के माथे पर तिलक लगातीं बहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें