फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, साढ़े तीन घंटे में 899 फॉर्म भरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर 168 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्वाह्न 11:30 बजे वेबसाइट खुलते ही अभ्यर्थियों ने तेजी से आवेदन करना शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे तक 899 आवेदन जमा हो चुके थे। चयनित अभ्यर्थियों को 10,313 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले 160 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 168 रिक्त पदों को भरने के लिए नए सिरे से आवेदन मांगे गए हैं। पिछले महीने आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कत आने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हो गई थी। इसके बाद विभाग ने नए सिरे से विज्ञप्ति अपलोड कर बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू कराए।
वेबसाइट खुलने के बाद अभ्यर्थियों ने आवेदन करने में तेजी दिखाई। महज साढ़े तीन घंटे के भीतर करीब 899 आवेदन प्राप्त हो गए। भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर के लिए आवेदन शुरू करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
यह है शैक्षिक योग्यता
ईसीसीई एजुकेटर के लिए शैक्षिक योग्यता विधि से स्थापित व यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा गृह विज्ञान उत्तीर्ण होना जरूरी है। गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट होगी। नर्सरी अध्यापक शिक्षा, डीपीएसई का कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता हो। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें