फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्षरत रहने का निर्णय किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारी नेताओं ने समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट रहने के लिए अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार संघर्षरत है। संगठन किसी भी कर्मचारी का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। नवनियुक्त मंडलीय अध्यक्ष डॉ. अजय नागर ने कहा कि मंडल में किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।
कर्मचारी बगैर संकोच उनसे अपनी समस्या कह सकते हैं। जो नवीन जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वे उसका ईमानदारी से पालन करेंगे। इस मौके पर एक्स-रे टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, ऑप्टोमेट्रिक संघ के अध्यक्ष आलोक कनौजिया, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष रईस खान, ईसीजी संवर्ग के अध्यक्ष अंकित सक्सेना, शिवपाल कनौजिया, फार्मासिस्ट जुबैर फार्मासिस्ट अनिल कुमार, लैब टेक्नीशियन त्रिलोक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें