फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची एंटी करप्शन टीम ने दर्ज किए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के टाइमकीपर नृपेश सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने वाली एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचकर एआरएम समेत आठ लोगाें के बयान दर्ज किए। टीम ने सीसी कैमरों की फुटेज के बारे में ब्योरा भी जुटाया।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने टाइमकीपर नृपेश सिंह को रोडवेज बस अड्डे के बरामदे से चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने संविदा के चालक सरोज कुमार की उपस्थिति दर्ज कराने के नाम पर रुपये लिए थे। वह पिछले चार महीने से उसे प्रताड़ित कर रहे थे।
मामले में सदर बाजार थाने में आरोपी नृपेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद सीसी कैमरों की फुटेज नहीं मिलने से निगम चर्चा में है। इस बीच बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे बरेली से एंटी करप्शन टीम एक बार फिर रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची। टीम ने एआरएम अरुण कुमार, डिपो प्रभारी मृदुल सिंह और सह केंद्र अध्यक्ष मृदुल सिंह समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

टीम ने एआरएम से घटना वाले दिन की फुटेज को लेकर जानकारी मांगी। जिस पर एआरएम ने उन्हें बताया कि लगभग 30 घंटे की सीसी कैमरों की फुटेज नहीं मिल पा रही है।

फुटेज के लिए विशेषज्ञ से साधा संपर्क, डीएम-एसपी को भेजा पत्र
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की फुटेज नहीं मिलने को लेकर एआरएम ने विशेषज्ञ से फिर संपर्क साधा है। वहीं दूसरी ओर डीएम, एसपी और क्राइम ब्रांच को पत्र भेजा है। एआरएम के अनुसार, वह अधिकारियों से मिलकर पूरे मामले की गहनता से जांच कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने जानकारी ली है। उन्होंने नियमित प्रक्रिया के तहत जानकारी एकत्र की है। उन्हें पूरे मामले से अवगत भी करा दिया गया है।
-अरुण कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें