फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दौड़ में अंशुल और अमन ने बाजी मारी

Sun, 19 Jan 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के बच्चों को पुरस्कृत किया गया। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को कटरा-खुदागंज ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों की ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान 100 मीटर फर्राटा रेस में अंशुल और 200 मीटर दौड़ में अमन ने बाजी मारी।
विज्ञापन


दोनों स्पर्धाओं में आशु गंगवार द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पारस गंगवार प्रथम और अमन कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वॉलीबाॅल में कई स्कूलों को टीमों को हराकर आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज की टीम प्रथम रही। कबड्डी में श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। विधायक वीर विक्रम सिंह ने कहा कि शारीरिक विकास के लिए बच्चे खेलकूद में भी अपना रुझान बढ़ाएं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, भूमि विकास बैँक के अध्यक्ष अंशुल कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें