तिलहर। लखनऊ मुख्यालय के आदेश पर मोहल्ला निजामगंज स्थित एक पान मसाला और टायर के थोक व्यापारी के गोदाम पर बरेली की जीएसटी एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर टीम के साथ पहुंचे। रात तक टीम जांच करने में लगी हुई थी।
शनिवार की शाम को नगर के मोहल्ला निजामगंज स्थित रस्तोगी ब्रदर्स की पान मसाला और टायर के बंद गोदाम को बरेली एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह की टीम ने खुलवाया। इस दौरान टीम ने गोदाम में घुसकर अभिलेखों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गोदाम की जांच कर रहे डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने रात नौ बजे बताया कि वह मुख्यालय के आदेश पर रस्तोगी ब्रदर्स के यहां टैक्स चोरी की संभावना की जांच करने आए हैं। बताया कि फर्म ने डेढ़ साल में लगभग 6 करोड़ रुपये की बिक्री की है। देर रात तक जांच चलने की संभावना है। रविवार सुबह कार्रवाई के बारे में बता सकेंगे।