तिलहर में धरनास्थल पर मौजूद भारतीय कृषक दल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : जगतजीत इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में मौजूद छात्र।
तिलहर। भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में किसानों का धरना बृहस्पतिवार को 53वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रमोद यादव ने बताया कि 23 फरवरी को तिलहर से डीएम कार्यालय तक सामूहिक पदमार्च निकाला जाएगा। किसान अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए डीएम से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने तिलहर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन के पास किसानों और गोवंशीय पशुओं की पीड़ा सुनने का समय नहीं है। धान खरीद, यूरिया टैगिंग, मिनी किट बीज वितरण में हुए घोटाले की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या के समाधान समेत अन्य जनहित की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। इस मौके पर रूपराम, अरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह यादव, विजय पाल सिंह, कमलेश गंगवार, आनंद शर्मा, कुलदीप सिंह, भानुप्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद