खुटार में गो किसान पोषक यात्रा में बोलते रमाकांत उपाध्याय। स्रोत : आयोजक
खुटार। गोसेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि किसान खेती के साथ ही पशुपालन भी करें और छुट्टा पशुओं को खुला न छोड़ें।
रमाकांत उपाध्याय मंगलवार को लोकभारती की प्रेरणा से खुटार ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में कामधेनु अवतरण अभियान की ओर से संचालित गो किसान पोषक यात्रा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान और गाय का संबंध बहुत पुराना है। किसान को यह संबंध बनाए रखना चाहिए और गोमाता की ठीक से देखरेख करनी चाहिए।
यात्रा गांव सिहुरा खुर्द कलां, पुनौती गुरुद्वारा, लौहंगापुर गुरुद्वारा, मुरादपुर, ढकना आदि पहुंची और लोगों को पशुपालन के प्रति जागरूक किया और सरकार की गोशालाओं में सहभागिता की अपील की। यात्रा में गोरक्षपीठ से जुड़े योगी हनुमंत नाथ, भाजपा नेता रजनीश दीक्षित, जगवंत सिंह, नीरज सिंह, सुधीर, प्रेमशंकर, सोहित सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन संजय उपाध्याय ने किया। संवाद