फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीच-बचाव से नाराज युवक ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीच-बचाव कराने से नाराज हुए युवक ने घर में घुसकर मारपीट की। युवक पर फायर कर दिया। फायर मिस होने पर युवक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला निसरजई जलालनगर निवासी राशिद खां ने सदर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ले के इस्लाम और अरबाज उर्फ भूरा के बीच झगड़ा हो रहा था। बीच-बचाव के दौरान अरबाज गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह घर चले गए। अरबाज, फारूक, आसिफ उर्फ लल्ला, राजू, रिजवान, रहमान ने साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया।
मां और भाई के साथ मारपीट की। उन्हें लात-घूसों व डंडों से पीटा। राजू व आसिफ के हाथ में तमंचा था। आरोप है कि राजू ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर मिस होने से जान बच सकी। शाेर-शराबा होने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर थाना सदर बाजार में मोहल्ला मामूड़ी निवासी अंजुम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 31 जुलाई की रात दरवाजे पर खड़ी बाइक के लिए टोकने पर फरहाना, फराह बी ने गालियां दीं। विरोध करने पर दोनों घर गईं अपने पति व देवर को बुला लाईं। इसके बाद सभी ने मारपीट शुरू कर दी। इससे नोमान व अरबाज के हाथ व यासीन की पसली में चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें