शाहजहांपुर में एसपी को ज्ञापन देते आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा ने बताया कि दीपावली की रात वह अपने बेटे युवराज वर्मा व कुंवर वर्मा के साथ चौक स्थित आवास से पूजा कर मोहल्ला बक्सरिया स्थित अपने बहनोई के घर शुभकामनाएं देने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय भांजा नई स्कूटी लेकर आया। इस बीच पटी गली निवासी युवक ने स्कूटी से निकलते हुए गालियां दीं। आरोप है कि स्कूटी दोनों बेटों पर चढ़ाने की कोशिश की। बचाव में बेटे ने उसकी स्कूटी पर लात मार दी, लेकिन वह साफ निकल गया।
यह पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हुई है। विपक्षी ने इस घटना को अधूरा प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने मांग की है कि इस घटना की पूरी फुटेज निकलवाकर जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस को फोन कर इस संबंध में सूचना भी दी गई थी। ज्ञापन देने वालों में तिलकराज, अनीस खान, राजू बग्गा, जितेन्द्र नाथ शुक्ला, ओमबाबू सर्राफ, रमेश चंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे। संवाद