फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कटरा थाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा थाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को समझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। ग्राम शाहपुर खितौआ में आंगनबाड़ी केंद्र पर विवाद होने पर भड़की क्षेत्रीय गांवों की कार्यकर्ताओं ने थाने पर धावा बोलकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम शाहपुर खितौआ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता रजनी कुमारी का खाद्यान्न वितरण के दौरान गांव के युवक से विवाद हो गया था। रजनी कुमारी ने थाने में प्रार्थनापत्र में कहा है कि युवक ने शराब के नशे में लाठी लेकर जान से मार देने का भय दिखाया और गाली-गलौज करके खाद्यान्न वितरण के रजिस्टर को फाड़ डाला है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। गुस्साई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने पर धावा बोलकर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। विरोध जताने वालों में सुमनलता, शोभारानी, माधुरी देवी, सुचिता सिंह, मीना देवी, लीलावती, सोनी, राधा कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर केवाईसी की ओटीपी को लेकर विवाद हुआ था। रजिस्टर फाड़ने की बात संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें