फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल पर, कैसे हो टीकाकरण  

Sun, 18 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल  पर, कैसे हो टीकाकरण
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स दो सप्ताह से हड़ताल पर हैं। उनकी हड़ताल की वजह से टीकाकरण का काम प्रभावित हो गया है। इससे सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उनकी हड़ताल से नौनिहालों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। 
विज्ञापन

बीती पांच सितंबर से अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स हड़ताल पर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का कार्य आंगनबाड़ी वर्कर्स पर ही निर्भर है। चाहे वह गर्भवती महिलाओं के टीका लगाना हो या फिर नौनिहालों को, हड़ताल की वजह से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे बच्चों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। आशाओं की हड़ताल के बाद स्वास्थ्य विगाग ने भी कोई अलग से इंतजाम नहीं किए हैं। ग्रामीण महिलाएं, शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाएं बच्चों को टीके लगवाने के लिए भटक रहीं हैं। आशाआें की हड़ताल से आगामी 25 सितंबर से शुरू होने वाला पोलियो अभियान भी खतरे में पड़ गया है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भोजन उपलब्ध कराना, कुपोषित बच्चों की देखभाल इन पर निर्भर है। हड़ताल होने से यह सब काम ठप पड़ गए हैं। 
कुछ आशा वर्कर्स हड़ताल से वापस आ गई हैं। टीकाकरण की सूची आशाओं के पास भी होती है। इनकी हड़ताल से कुपोषित बच्चों की देखभाल और आगामी पोलिया अभियान पर असर पड़ेगा। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. कमल कुमार, सीएमओ, शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें