क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में एबी रिच इंटर कॉलेज में जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएस कॉलेज वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जूनियर बालिका वर्ग एकल मुकाबले में आकांक्षा ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय, सीनियर वर्ग में गुलिस्ता को विजेता घोषित किया गया, जबकि शिवांजलि उपविजेता रहीं। सब जूनियर बालक वर्ग में जुनैद विजेता, अविरल तिवारी उपविजेता, जूनियर वर्ग में विशू विजेता, शुभ गुप्ता उपविजेता, सीनियर वर्ग में शाहनबाज विजेता और शिवम गोयल उपविजेता बने।
डबल्स में शिवम गोयल-शाहनबाज की जोड़ी विजेता रही। निर्णायक मंडल में विजय अग्रवाल, शशांक सक्सेना, अंशी श्रीवास्तव शामिल रहीं। संस्थाध्यक्ष डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज के प्राचार्य मिहिर फिलिप्स, राहुल श्रीवास्तव, जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद, सैयद अनीस अहमद, डॉ. फैयाज अहमद, आशुतोष अवस्थी, शुभ, राकेश महंत, डॉ. स्वप्निल यादव आदि का सहयोग रहा।