फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अनामिका ने नीट से हासिल की एमबीबीएस की सरकारी सीट

विज्ञापन
अनामिका। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के गांव हंसौआ निवासी होमगार्ड विपिन कुमार शर्मा की पुत्री अनामिका ने नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की सरकारी सीट हासिल कर ली है। उन्हाेंने सामान्य वर्ग में 12729वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

घरवालों के अनुसार, अनामिका ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पीलीभीत के जवाहर नवोदय विद्यालय से की है। बाद में उसने घर पर ही रहकर नीट की तैयारी की। गत वर्ष भी अनामिका ने नीट उत्तीर्ण की थी, लेकिन उसमें उसे बीएएमएस मिल रहा था। अनामिका ने एमबीबीएस की पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाते हुए बिना कोचिंग के घर पर ही परीक्षा की तैयारी की। अनामिका ने 720 में से 549 अंक प्राप्त किए हैं। अनामिका के दादा रामादीन शर्मा निगोही प्राइमरी स्कूल में प्रधान अध्यापक रहे हैं। उसने परीक्षा में मिली सफलता का श्रेय घरवालों से मिले सहयोग को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें