फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधीक्षण अभियंता के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण तलब किया

विज्ञापन
फरियादी, सावित्री।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सदर तहसील में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। समाधान दिवस में आई 34 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण कराया गया। डीएम ने अधिकारियों को शेष शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की मौजूदगी में जियो-टैग फोटो के साथ निस्तारण की कार्रवाई की जाए। इस दौरान एसपी सौरभ दीक्षित, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा और एसडीएम सदर अतुल कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

फरियादियों कहा-कई बार शिकायत की पर सुनवाई नहीं
जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

- सुंदरम शुक्ला, मल्लपुर, कांट


पति वर्ष 2011 से लापता हैं। थाने में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की गई। पति का मृत्यु प्रमाणपत्र न होने से विधवा पेंशन नहीं मिल पा रही। अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं।
- सावित्री, रोजा

तिलहर में 13 अधिकारी-कर्मचारी रहे अनुपस्थित
तिलहर। तहसील सभागार में शनिवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण और एसडीएम आदित्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 27 शिकायतें आईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। 13 अधिकारियों-कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने उनकी रिपोर्ट डीएम को भेजी। संवाद

फरियादी, सावित्री।

फरियादी, सावित्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें