फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसहभागिता की मिसाल : 5 हजार सीएसआर स्पेशल किट बनीं बाढ़ पीड़ितों का सहारा

विज्ञापन
सदर तहसील में वृद्ध महिला को सीएसआर स्पेशल किट देतीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पांच हजार सीएसआर स्पेशल किट का वितरण प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। यह किट सरकार द्वारा सरकारी वित्तीय सहायता, मुआवजा और राहत किट के अतिरिक्त वितरित की जा रही हैं। इन किट को 45 लाख रुपये की लागत से कॉरपोरेट सेक्टर, उद्यमियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से तैयार किया गया है। खीरी पूरे प्रदेश में ऐसा पहला जिला है, जहां पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएसआर स्पेशल किट वितरित की जा रही हैं।
विज्ञापन


डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल ने बताया कि एक किट की लागत करीब 900 रुपये है। पिछले वर्ष भी आपदा की घड़ी में सीएसआर स्पेशल किट का वितरण किया गया था। डीएम ने बताया कि किट को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए जिले की पांच बाढ़ प्रभावित तहसीलों के सभी बाढ़ प्रभावित गांव में निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों और 70 वर्ष से ऊपर के वृद्धजनों को चिह्नित किया गया है।
डीएम ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील में विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह के साथ जरूरतमंदों को सीएसआर स्पेशल किट वितरित की।
विज्ञापन

वहीं तहसील पलिया में विधायक रोमी साहनी के साथ एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, धौरहरा में विधायक विनोद शंकर अवस्थी, एडीएम (न्यायिक) अनिल रस्तोगी और एसडीएम शशिकांत मणि, जबकि गोला में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह व एसडीएम युगांतर त्रिपाठी ने सीएसआर स्पेशल किट वितरित की।
डीएम ने बताया कि फिलहाल बाढ़ पीड़ितों को पांच हजार स्पेशल किट उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर और भी सीएसआर स्पेशल किट को बनवाया जाएगा। किट में मच्छरदानी, छाता, बैटरी सहित टॉर्च, सेनेटरी पैड (दो पैकेट) और गर्म पानी रखने के लिए दो लीटर के थर्मस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें