फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिला 15 फुट का अजगर

Thu, 18 Sep 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कुत्ते को निगलने के बाद उगलता अजगर।संवाद
विज्ञापन
निघासन। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के मंझरा पूरब गांव में बुधवार को उस समय दहशत फैल गई, जब गन्ने के खेत में 15 फुट लंबे अजगर ने कुत्ते को निगल लिया। पेट भारी होने के चलते अजगर धीरे-धीरे रेंग रहा था। अचानक अजगर को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना पर रेंजर भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर वन दरोगा रामनरेश और वनकर्मी राजेश कुमार, अमेरिका प्रसाद समेत टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद अजगर को पकड़कर दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

जंगल में छोड़े जाने के करीब 30 मिनट बाद अजगर ने कुत्ते को उगल दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में चारा लेने गए मनीष पुत्र रामधर गंगाराम पर भी अजगर ने हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया। अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों में जहां दहशत का माहौल रहा, वहीं वन विभाग की मुस्तैदी से राहत की सांस ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें