फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीसीएम पर गिरा बिजली का खंभा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव कहेलिया के पास भूसा भरकर जा रही डीसीएम के ऊपर बिजली का पोल टूटकर गिर गया। हादसे में कासगंज जिले के थाना शाहाबाद के गांव नगला लाजी निवासी 24 वर्षीय राजकरन घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मुख्य हाईवे पर फिरोजपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर गांव कहेलिया के पास भूसे से भरी डीसीएम शहर की ओर जा रही थी। डीसीएम में क्षमता से ज्यादा भूसा भरा गया था। राजकरन डीसीएम के ऊपर बैठे थे। कहेलिया गांव के पास ओवरहाइट भूसा संपर्क मार्ग के किनारे लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया। तार उलझने से खंभा गिर गया।
इस बीच डीसीएम पर बैठे राजकरन खंभे और तारों के बीच में फंसकर घायल हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें