फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिश्तेदारी में जा रही बाइक सवार वृद्धा की ट्रैक्टर से कुचलकर जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। बेटे के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को दोपहर एक रिश्तेदारी में जा रहीं लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव सिकलापुर निवासी जुम्मन की 65 वर्षीय पत्नी रहबरी बेगम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव समेत ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बाइक चला रहे रहबरी बेगम के पुत्र हसीब ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि वह मां को लेकर अपनी रिश्तेदारी में क्षेत्र के गांव करनैयापुर निवासी एजाज के घर जा रहा था। रास्ते में बरौरा गांव के पास सामने से कच्ची ईंटों से भरी ट्रॉली लेकर आ रहे ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। इस कारण बाइक पर बैठी रहबरी बेगम सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर की जांच कर उसके चेसिस नंबर के आधार पर मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें