फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अटसलिया ओवरब्रिज पर हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर पर चढ़ी ट्रैक्टर ट्रॉली। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोजा। अटसलिया ओवरब्रिज पर रविवार देर रात हादसा हो गया। किसी वाहन की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरंभिक जांच की। शव की पहचान कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की उम्र 55 से 60 साल के बीच बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा हैं। संवाद


सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई बाइक, दो घायल
खुटार। ढाबा स्वामी ने एक ट्रक को हाईवे पर ही खड़ा करा दिया। खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा जाने से बहराइच के दो युवक गंभीर घायल हो गए।
जनपद बहराइच के थाना कोतवाली के मोहल्ला गुदही चौराहा निवासी मुदित कुमार अपने साथी बहराइच के ही आकाश रस्तोगी के साथ बाइक से उत्तराखंड में नीम करौली धाम जा रहे थे। सोमवार सुबह छह बजे खुटार के पास गोला मार्ग पर उनकी बाइक एक खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर यूपी-112 पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस से घायलाें को खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अपने साथ बहराइच ले गए। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि सूचना मिलने पर घायलों को सीएचसी भिजवाया गया था। किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


डिवाइडर पर चढ़ा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे कांवड़िये
रोजा। गोला गोकर्णनाथ के शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाकर सोमवार को दोपहर में लौट रहे मदनापुर के ग्रामीणों के ट्रैक्टर का बेयरिंग टूट गया। इससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर हाईवे के डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि ट्रैक्टर से जुड़ी ट्राॅली पर सवार कावड़िये बाल-बाल बच गए और कोई हादसा नहीं हुआ। बाद में चालक ने खुद ट्रैक्टर को ठीक किया। बाद में कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल
तिलहर। गंगाजल की कांवड़ भरने घटिया घाट जा रहे मिर्गापुर गांव के श्यामवीर रविवार की रात करीब नौ बजे जैतीपुर मार्ग पर भुड़ेली गांव के पास एक बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां उन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें