खिरनीबाग से निकली जागरूकता रैली में मौजूद अधिकारी। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी और एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी व पुलिस बल के साथ खिरनीबाग से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली सदर बाजार क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरी। अधिकारियों ने महिलाओं व छात्राओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के साथ सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और ‘शक्ति दीदी’ की भूमिका के बारे में बताया गया। संवाद