फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार अस्पताल में गंदगी देख नाराज हुए सीएमओ

Sun, 13 Aug 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने रविवार को खुटार के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डॉ. रावत ने अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। कहा, सभी कर्मचारी नियमित रूप से अस्पताल में आएं। यदि कोई कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो कार्रवाई होगी। इसके बाद सीएमओ ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने को कहा। अस्पताल में प्रसव कम होने पर भी सीएमओ नाराज हुए। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों, एएनएम के माध्यम से लोगों को प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल आने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रभारी डॉ. संदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें