फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: शाहजहांपुर में बोले अमित शाह, आजम, अतीक और मुख्तार जैसे नेताओं जेल में ही रहे तो दबाना होगा कमल का बटन 

Fri, 11 Feb 2022 04:48 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर

सार

अमित शाह ने कहा कि आजम खान बहुत बोलते थे। आजम, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे नेताओं की हेकड़ी निकालने का काम भाजपा सरकार ने किया। 
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तिलहर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा के समर्थन में निगोही के डंडिया बाजार में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर शब्दों का वार किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम यूपी में सपा और बसपा की सूपड़ा साफ हो चुका है। पांच साल में योगी ने माफिया का पलायन करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आजम खान बहुत बोलते थे। आजम, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे नेताओं की हेकड़ी निकालने का काम भाजपा सरकार ने किया। 

उन्होंने योगी और अखिलेश का विकल्प देते हुए जनता से सवाल किया कि यदि धोखे से अखिलेश बाबू सीएम बन गए तो आजम, अतीक और मुख्तार जेल में रहेंगे क्या? आप चाहते हैं कि ये जेल में रहें तो कमल के फूल का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से जिताना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें