फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं आई एंबुलेंस, इलाज के लिए तांगे पर लाई गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तमाम बेहतर सुविधाओं को देने का दावा करने वाले स्वास्थ्य विभाग के दावे की पोल अक्सर खुलती रहती है। दो बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस न आने पर दर्द से तड़प रही मिश्रीपुर गांव के रामकुमार की पत्नी छोटी बिटिया को तांगे से राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

रामकुमार ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे उसकी पत्नी छोटी बिटिया के पेट में दर्द होने लगा। कुछ देर में महिला की हालत बिगड़ने लगी। रामकुमार ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले युवक से दो बार सरकारी एंबुलेंस को बुलाने के लिए फोन कराया। उधर से दोनों बार आधा और पौन घंटा इंतजार करने के लिए कहा गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रामकुमार ने एक तांगे की व्यवस्था की। इसके बाद महिला को उस तांगे पर लिटाकर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां महिला को इलाज मिल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें