फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से शिक्षा के लिए अच्छी योजना घोषित करने की उम्मीद

विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज में संवाद कार्यक्रम उपस्थित छात्र-छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिले के महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। इनमें अधिकांश युवा अब 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं और मतदाता भी हैं। जोकि आने वाले विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ऐसे में उन्हें भी प्रधानमंत्री से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीएफ कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अपनी बात रखी। इस बीच उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री शिक्षा को लेकर किसी योजना की घोषणा करेंगे। साथ ही जिले के युवाओं व छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं से भी अवगत कराया।
देश में ही मिले विदेशों जैसी शिक्षा का माहौल
- बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए अभिभावक अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजते हैं। जो सुविधाएं वहां मिल रहीं है, ऐसी सुविधाएं हमारे देश में ही मिलनी चाहिए। इससे अभिभावक अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ने भेजने की बजाय देश के ही शिक्षण संस्थानों में पढ़ाएं और छात्र-छात्राएं पढ़ लिखकर यही नौकरी और बिजनेस करें। जीएफ कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। - रजत मिश्रा
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर अच्छी नीति बनाएं पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एक ऐसे नेता है, जिनको छोटे-बड़े, बुजुर्ग सभी पसंद करते हैं। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री जिले में आने वाले हैं, ऐसे सभी को उनसे बहुत सी उम्मीदें है। मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर एक अच्छी नीति बनानी चाहिए। हमारे कॉलेज में बीसीए विभाग प्राइवेट रूप से संचालित हो रहा है, चाहते हैं कि सरकारी व्यवस्था की जाए। -आयुषी रस्तोगी
खुलना चाहिए कृषि विश्वविद्यालय
जिले के लोग शिक्षा प्रति जागरूक हुए हैं, लेकिन अभी भी तमाम कमियां हैं जिनमें सुधार की जरूरत है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को तमाम कोर्स के लिए अधिक फीस देने पड़ती है। कृषि से संबंधित शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी जिले के छात्र-छात्राओं को मेरठ, कानपुर विश्वविद्यालय में पढ़ने जाना पड़ता है। जिले में ही कृषि विश्वविद्यालय खोला जाए, जिससे छात्र-छात्राओं को यहीं शिक्षा मिल सके। रंजीत सिंह
गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होना सौभाग्य की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे जिले में सिक्स लेन गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने आ रहे है, यह सौभाग्य की बात है। जिले में मेडिकल संस्थान के लिए एक प्रस्ताव पास किया गया है। उसी तरह से इंजीनियरिंग संस्थान के लिए भी प्रस्ताव पास किया जाए। जिले के छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है। यह विचारणीय विषय है, हमें बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलें, तो यही रहकर ही पढ़ाई कर सकते हैं। - विपुल सिंह
लड़कियों को शिक्षा प्राप्ति के लिए चाहिए आजादी
लड़कियों को आज भी शिक्षा प्राप्ति के लिए बाहर नहीं जाने दिया जाता है। लड़कों की तरह ही लड़कियों को भी शिक्षा प्राप्ति के लिए आजादी चाहिए। ऐसी नीतियां बनाई जाएं, जिससे लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति में कोई कठिनाई न आए। उन्हें शिक्षा के लिए कम फीस पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यही उम्मीद है कि वह जिले के स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी योजना लाएंगे। - केसर राना
प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना शर्म की बात
जो बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं, उसको रोकने के लिए अच्छी नीति बनानी चाहिए। जिससे कि हर बार ऐसा न सके। लोग इतनी मेहनत करते हैं, वह बेकार नहीं जानी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक हो जाना बहुत शर्म की बात है। बाकी यही कहना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी बोलते हैं, उसे पूरा भी करना चाहिए। बेरोजगारों को रोजगार मिले, ताकि वह गलत राह पर न जाए। शिक्षा व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। - अंजली राना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें