फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज धूप और धूल-मिट्टी से हो रही एलर्जी...बढ़ गए मरीज

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तेज धूप और धूल-मिट्टी के कारण एलर्जी के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में ओपीडी में स्किन एलर्जी और इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसमें घमौरियों, त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली की समस्या के मरीज ज्यादा हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से अधिक पर्चें बन रहे रहे हैं। इनमें त्वचा रोग विशेषज्ञ के पास ही करीब 200-250 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज धूप का असर हाथों और चेहरे पर पड़ रहा है। यह एक प्रकार की एलर्जी है। दवा देने के साथ ही धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। बच्चों में खुजली, दाने और महिलाओं में चेहरे पर दोनों ओर लाल निशान पड़ने की समस्या भी सामने आ रही है।

त्वचा विभाग की डॉ. ऊषा चंद्रा ने बताया कि एलर्जी की शिकायत बढ़ी है। प्रयास करें कि बच्चों को रोजाना स्नान कराएं। धूप में जाने से रोकें, खुजली होने या लाल दाग दिखते ही इलाज में देरी न करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, धूल और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों से बचें। अगर खुजली, दाने या इन्फेक्शन 5-7 दिन में ठीक न हो या बढ़ता जाए, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से जरूर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी

- ढीले और सूती कपड़े पहनें।
- दिन में 1-2 बार नहाएं।
- सनस्क्रीन का उपयोग करें।

- पसीने वाले हिस्सों को सूखा रखें।
- ज्यादा पानी पिएं।

- ऑयली और भारी क्रीम से बचें
- स्वच्छता का ध्यान रखें

- धूप में सीधे जाने से बचें
(जैसा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में त्वचा विभाग की चिकित्सक डॉ. ऊषा चंद्रा ने बताया )
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें