फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब 13 मिलीबार बढ़ा, उमस और गर्मी बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी बढ़ गई। वायुदाब बढ़ा होने से बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। उमस का असर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार गिरा हुआ और पूर्वी हवा चल रही है। बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम खुला होने से तेज धूप निकलने के साथ उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें