शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान में उछाल आया। गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। वायुदाब भी 20 मिलीबार गिर गया।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार गिरा हुआ है। तापमान में भी वृद्धि हुई है। वातारण में 66 प्रतिशत आर्द्रता होने से नमी बनी हुई है। दक्षिणी और पछुआ हवा चल रही है। इससे अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।