फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाद की दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, गोदाम सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। खाद की मारामारी को लेकर जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा ने अपनी टीम के साथ नगर में खाद की कई दुकानों का स्टॉक जांचा। इस दौरान टीम ने खाद की गुणवत्ता जांचने के लिए उसके सैंपल लिए और एक दुकान पर खाद का स्टाॅक कम पाए जाने पर उसके गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

इन दिनों यूरिया के लिए किसान इधर-उधर भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिलने पर उन्हें महंगे दामों में बाजार से खरीदनी हो रही है। किसानों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को दोपहर कृषि विभाग की टीम यहां पहुंची।
टीम में शामिल नायब तहसीलदार सगीर अहमद, अपर जिला कृषि अधिकारी राहुल कुमार, लेखाकार शरद वीर, कानून गो दिनेश पांडेय आदि के आने की भनक मिलते ही कई खाद विक्रेता अपनी दुकानें बंद करके चले गए।
विज्ञापन

टीम ने बिलसंडा मार्ग पर एक खाद भंडार पर कई तरह की 376 बोरी खाद मिली, लेकिन उसका ब्योरा दर्ज नहीं पाया गया। इस पर वहां का गोदाम सील कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी के अनुसार गोदाम सील करके दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि खाद के लिए गए नमूनों की जांच कराकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें