फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के विरोध में सीएमएस के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 22 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
सीएमएस का पुतला फूंकते लोग
विज्ञापन
जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में जनता की आवाज सामाजिक संगठन ने लाल इमली चौराहा पर सीएमएस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान संगठन के संस्थापक संजीव गुप्ता ने कहा कि 15 दिसंबर को अस्पताल का भ्रमण करने पर पता चला कि मरीजों को अस्पताल की ओर से ठंड से बचने के लिए कंबल नहीं दिया गया है मरीजों की शिकायत थी कि रात में कोई डाक्टर दौरा करने नहीं आता है। इससे पूर्व संगठन के कार्यकर्ता शहीद उद्यान पर एकत्र हुए और जुलूस की शक्ल में सीएमएस का पुतला लेकर लालइमली चौराहा पहुंचे और उनके खिलाफ नारेबाजी कर पुतला आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालों में रामशंकर लाल, सोनी गुप्ता, संगीता वाजपेयी, सुनीता चौहान, संतोष शुक्ला, राहुल गुप्ता, अतीक अहमद, विनोद शर्मा, नेहा वाजपेयी, अतर सिंह, रवि, प्रमोद, रज्जन, मोनू, अशोक गुप्ता, बिंदु हाकिम, शोभित, सुरेश, सीताराम, सुरेश, रूपा देवी, अनिल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें