फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजे के भुगतान को लेकर मारपीट, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। द्वारचार की रस्म के बाद बैंडबाजे के भुगतान को लेकर वर और वधू पक्ष में मापीट हो गई। वर पक्ष के व्यवहार से क्षुब्ध दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में समझौता होने पर बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम मिर्जापुर के एक गांव में फर्रुखाबाद से बरात आई थी। बराती बैंडबाजे की धुन पर नाचते हुए द्वारचार के लिए पहुंचे। द्वारचार की रस्म के बाद बराती खाना खाने लगे। तब बैंडबाजे वालों ने दुल्हन के पिता से भुगतान करने के लिए कहा। पिता ने वर पक्ष से भुगतान लेने के लिए कहा। दोनों पक्षों के इन्कार करने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसकी जानकारी जब दुल्हन को हुई तो उसने शादी से मना कर दिया।
वर पक्ष जब जबरन शादी करने पर उतारू हो गया तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मिर्जापुर थाने की पुलिस गांव गई और दूल्हा और दुल्हन के पिता को लेकर थाने आ गई। मंगलवार को दिनभर चली पंचायत के बाद दहेज का दिया हुआ सामान, नकदी तथा बरातियों के स्वागत में हुआ खर्च दिलवाकर समझौता करा दिया। बरात बिना दुल्हन के वापस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें