जलालाबाद कोतवाली में मौजूद अफीम तस्कर। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर शनिवार रात कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर आधा किलो अफीम के साथ दो बाइकों पर सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से करीब 79 हजार की नकदी भी बरामद हुई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि एसपी एस. आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 25 सितंबर की शाम कटरा-फर्रुखाबाद हाईवे पर राजभोग रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर दो बाइक के साथ मौजूद तीन लोग पकड़ लिए। तलाशी में उन तीनों के पास से आधा किलो अफीम के अलावा 79, 300 रुपये बरामद हुए।
आरोपियों में से गांव सुजावलपुर निवासी धनपाल के पास से दो सौ ग्राम स्मैक, थाना मिर्जापुर के गांव जैतपुर निवासी पुष्पेंद्र के पास से डेढ़ सौ ग्राम अफीम व गांव सराय साधौ निवासी सतीश से डेढ़ सौ ग्राम अफीम मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम की खेती करने वाले किसानों से अफीम सस्ते दाम पर खरीदकर महंगे दामों पर बेच देते थे। अफीम की बिक्री ट्रक ड्राइवरों को करते है।