फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिवक्ता ने दर्ज कराई बेटे संग मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश पर थाना सदर बाजार में सुभाषनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता ऋषिपाल ने बेटे से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे कॉलाेनी निवासी बंटी उर्फ उत्कर्ष, लक्ष्य, नितिन, अमन को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि 12 वर्षीय बेटा अर्जुन वर्मा कक्षा नौ का छात्र है। 21 फरवरी की शाम बेटा रेलवे कॉलोनी में बकरी टहलाने ले गया था। आरोपी पतंग उड़ा रहे थे। कटने पर पतंग अर्जुन ने उठा ली। इस पर वे लोग गालीगलौज करने लगे। दूसरे बेटे करन ने विरोध किया। इसके बाद सभी आरोपी घर में घुस आए।
धमकी देते हुए खींच कर बाहर ले जाने लगे। मकान के बाहर बैठी पत्नी व फूफा ने विरोध किया तो मारपीट की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब न्यायालय का सहारा लिया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें