फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर बस हुई खराब, पकड़ा गया मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी

विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी लिपी सोय। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस सेल व रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर अफीम लेकर बरेली के आंवला जा रहे तस्करी के आरोपी झारखंड के जिला खूंटी के थाना अडकी के गांव बीरबांकी के रहने वाले लिपी सोय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बस खराब होने के चलते आरोपी दूसरे वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अटसलिया पुल के पास बस खराब होने के चलते मादक पदार्थ तस्कर हाईवे पर खड़ा होकर दूसरे वाहन का इंतजार कर रहा है। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 1.517 किलोग्राम अफीम बरामद की। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि तस्कर से पूछताछ की गई है। तस्कर ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर बरेली के आंवला के एक व्यक्ति को देने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह लखनऊ तक ट्रेन से आया। इसके बाद बस से बरेली के लिए जा रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी जिसे आंवला में अफीम देने जा रहा था, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें