फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
पीयूष सक्सेना - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव अमरेडी निवासी अधिवक्ता पीयूष सक्सेना की बाइक में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को थाने पर खड़ा करवा दिया, जबकि चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

28 वर्षीय पीयूष सक्सेना तिलहर तहसील में प्रैक्टिस करते थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह अपनी बाइक से फतेहगंज होते हुए तिलहर आ रहे थे। नेशनल हाईवे पर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बिल्लीगंज के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से पीयूष बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। उनकी मौके पर मौत हो गई। इस बीच चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही शव को किनारे कर रास्ता साफ कराया।
दो वर्ष पहले हुई थी शादी, डेढ़ महीने का है बच्चा
पीयूष सक्सेना की दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उनका डेढ़ महीने का एक बच्चा भी है। पति की मौत से पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं अन्य परिजन के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें