फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम छह बजे से थम जाएगा प्रत्याशियों के प्रचार का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रचार का शोर मतदान से 36 घंटे पहले अर्थात शनिवार शाम छह बजे से थम जाएगा। इसके बाद कोई उम्मीदवार समूह में समर्थक साथ लेकर मतदाताओं के बीच जनसंपर्क भी नहीं कर सकेगा। इसके साथ ही बाहरी लोगों के जनपद में प्रवेश पर भी कड़ाई से रोक प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान होना है। इसलिए निर्वाचन आयोग से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रशासन ने शनिवार से प्रत्याशियों का प्रचार अभियान थामने और चुनाव आचार संहिता का पालन कराने की तैयारी कर ली है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रचार पर रोक प्रभावी होते ही जिले की सभी सीमाओें पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उड़नदस्ता टीमों की संख्या बढ़ा दी गई है और वीडियोग्राफर भी अपने तय ठिकानों पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम द्विवेदी के अनुसार मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिए शराब और धनराशि के वितरण पर नजर रखने के लिए गांव स्तर पर गोपनीय सूचना तंत्र सक्रिय कर दिया गया। बाहरी लोगों का जनपद में प्रवेश रोकने और ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके मूल जनपदों में लौटाने के लिए होटलों, ढाबों, लॉज, रेस्टोरेंट आदि ऐसे सभी ठिकानों की शनिवार से पुलिस के जरिए सघन चेकिंग कराई जाएगी, जहां ठहरने की व्यवस्था है। होटल और लॉज संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि अन्य जनपद से आए लोगों को अपने यहां ठहरने की सुविधा नहीं दें और किसी विशेष परिस्थिति में तत्काल नजदीकी थाने को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें