फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ऑफिस में गलती मिलने पर दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट में जनपद के कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने एक अगस्त से ई-ऑफिस में गलती करने पर संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने नियमानुसार ई-ऑफिस पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में ई-ऑफिस से पत्रावलियों का व्यवहार अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है। प्रशिक्षण में पत्रावलियों को ऑनलाइन प्राप्त करने, निस्तारण करने और डिजिटल माध्यम से अग्रसारित करने की जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार और एडीएम न्यायिक मोहम्मद अवेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें